बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस नेश्नल हाईवे सिलपहरी मे 09 गायो को कुचलकर भागने वाले हाईवा चालक की वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को 163 वाहनों को जांच करना पड़ा।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15-16.07.2024 को रात्रि 01- 02 बजे लगभग धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे सिरगिटटी मे 09 गौ वंश को किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कुचल दिया था। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। इसके बाद थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी ने टीम बनाकर मुड़ीपार टोल व मस्तूरी टोल से 12:00 से 4:00 के बीच गुजरने वाली गाड़ियों की जानकारी ली जिसमें वाहनों को फिल्टर कर 163 वाहनों की जांच की गई। इसके बाद सभी वाहनों के स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ किया गया। जिसमें रात्रि लगभग 1:30 बजे एक वाहन क्रमांक CG 04 NZ 8977 की दोनों हेडलाइट मुड़ीपार टोल पर सही सलामत व मस्तूरी टोल पर एक लाइट बंद दिखाई दी। संदेह होने की स्थिति पर वाहन मालिक का पता कर वाहन को चेक किया गया तो लेफ्ट साइड की हेडलाइट डैमेज मिला। पुख्ता सबूत पाए जाने पर वाहन क्रमांक CG 04 NZ 8977 के चालक बिंदेश्वर लहरे निवासी भिलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जप्त कर लिया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी का नाम
विन्देश्वर देश लहरे पिता गेन्डू देश लहरे उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 5 भिलाई जिला दुर्ग
कार्यवाही में थाना सिरगिट्टी प्रभारी विजय चौधरी प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, आरक्षक मनोज बघेल, सज्जू अली, केशव मार्को, पवन बंजारे, मनीष सिंह की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
