बिलासपुर। रात में घर में घुसकर मारपीट करने वालों को पचपेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक लोहे की रॉड और एक डंडा जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रोशन यादव पिता राजकुमार यादव धुरवाकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दुर्गेश यादव और राम नारायण यादव ने रात में घर घुसकर उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की है। प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया की आरोपियों ने लाठी, डंडा और रॉड से लैस होकर उनके घर में घुसे और उसके साथ माता पिता से मारपीट की। दुर्गेश यादव आदतन बदमाश है। रिपोर्ट पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर मामले के जांच में लिया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के लगातार गुंडे बदमाशो पर कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22.08.24 को आरोपी दुर्गेश यादव एवम रामायण यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से एक लोहे की रॉड और डंडा जब्त कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
00 आरोपी
1/ दुर्गेश पिता रामायण यादव 25 साल निवासी धुरवाकारी थाना पचपेड़ी
2/ रामायण यादव पिता सौपत यादव 55 साल निवासी धुरवाकारी थाना पचपेड़ी
इस कार्यवाही में उनी ओपी कुर्रे, सउनी सहेत्तर कुर्रे, प्र आर हरवेंद खूटे, मनी राम सोनवानी का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
