बिलासपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की
गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है।इसी मामले को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और पूर्व विधायक रश्मि सिंह ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बलौदा बाजार की घटना में भाजपा के नेता भी शामिल थे लेकिन उनको न तो नोटिस हुई और न ही जेल भेजा गया। अपनी नाकामी छिपाने के लिए साय सरकार यादव को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के विरोध ने कांग्रेस ने प्रदेश और जिला मुख्यालयों में धरना आंदोलन की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने गुरुवार को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव और पूर्व विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि बलौदाबाजार के मामले में भाजपा की साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को साबित कर रहा है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न तो भाषण दिया है और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये है। वे भीड़ में पांच मिनिट रूक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं है और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। सरकार के पास एक भी सबूत हो भीड़ को उकसाने की तो उसे सार्वजनिक करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
