बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक 24 अगस्त को बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के एसोसिएशन सदस्यों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व नवगठित कार्यकारिणी के समस्त सम्मानीय सदस्यो को आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि बिलासपुर सर्राफा एसोसिएशन की मेजवानी में राम दरबार 4 फ्लोर श्याम सदन सदर बाजार में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रथम बैठक 24 अगस्त की दोपहर 12 बजे से आयोजित की जा रही है।आयोजित बैठक में जिन विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा व निर्णय किया उसमें वरिष्ठ जनों का सम्मान, नव गठित कार्यकारिणी का परिचय, कार्यकारिणी के सदस्यों को दिये गये प्रभार की जानकारी देना, आगामी तीन वर्षा में किए जाने वाले कार्य योजना की जानकारी के साथ ही छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नये भवन निर्माण की चर्चा की जाएगी। भवन निर्माण के लिये 5 सदस्यी समिति का गठन भी किया जाएगा। इसके साथ ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी से सराफा के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर उनके विचार व सुझाव पर विस्तार से चर्चा इस बैठक में की जानी है। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। इन विषयों के साथ ही अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जा सकेंगे। बैठक समाप्ति पश्चात आतिथ्य सत्कार की व्यवस्था भी रखी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
