बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा का आरोप है की कांग्रेस देश के संवैधानिक संस्थाओं और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर उंगली उठाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है। जबकि देश के सर्वोच्च न्यायालय और हाईकोर्ट ने गिरफ्तार अधिकारियों की जमानत आवेदन बार बार खारिज कर रही है। जमानत आवेदन का खारिज होना ये साबित कर रहा है की जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो लोग अपराधी है।
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की 22 अगस्त को कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि वास्तविकता ये है ED या CBI ने जितनी भी कार्रवाई की है किसी में भी आरोपियों को जमानत नहीं मिल रही है। कोयला घोटाला में सौम्या चौरसिया, रानू साहू और समीर विश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। सभी दो ढाई साल से जेल में है। इसी तरह शराब घोटाले में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी जेल में है। ये सभी लोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी अधिकारी रहे है। सबने जमानत के लिए कई बार आवेदन लगाए। लेकिन कोर्ट इन्हे जमानत नहीं दे रही है। अभी कोयला और शराब घोटाला के आरोपियों ने हाईकोर्ट में 13 याचिका लगाए थे और ED, ACB, EOW ने जितने भी FIR दर्ज की है उसे निरस्त करने की मांग की थी। कोर्ट ने सभी याचिका को निरस्त कर दिया और अपने आदेश में कहा है कि सभी आरोपी संगठित होकर घोटाले को अंजाम दे रहे थे। संगठित अपराध किया जा रहा था। ऐसे में कांग्रेस द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों पर सवाल खड़ा करना या उन्हे टारगेट करना उनकी हताशा को साबित कर रहा है। जब श्री शर्मा से महादेव सट्टा एप के चलान से पुलिस अधिकारियों का नाम गायब करने पर ध्यान दिलाया गया तो उन्होंने कहा जल्द ही सट्टा एप में एक बड़ी कार्रवाई सामने आएगी। आपको बता दे की ED के FIR में अन्य आरोपियों के आलय 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के भी नाम है। लेकिन ED ने कोर्ट में जो चलान पेश किया है उसमे किसी भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी का नाम नहीं है। इससे ED के कार्रवाई संदेह के दायरे में आ गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
