बिलासपुर। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम शहर की चार कोचिंग संस्थाओं को सील कर दिया है। इन कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी, पार्किंग और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ दिन पहले इन सभी को व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया था। लेकिन कोचिंग सेंटरों के संचालकों ने नही किया।
सुरक्षा, फायर सेफ्टी और भवन अनुज्ञा के नियमों के विपरीत संचालित 4 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को आज नगर निगम ने सील कर दिया। मापदंडों के पालन नहीं करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करने एसडीएम पीयूष तिवारी और अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के नेतृत्व में निगम और जिला प्रशासन की टीम शाम को शहर में निकली। जिसके बाद कांप्टीशन लाइब्रेरी, कम्यूनिटी एकेडेमी, सिद्धी लाइब्रेरी, प्रीमियम एकेडेमी को सील कर दिया है। इन संस्थानों में ना फायर सेफ्टी के उपकरण थे और न ही कोई पार्किंग की व्यवस्था थी। और तो और ना प्रवेश और निकासी की कोई ठोस और सुरक्षित व्यवस्था भी नहीं थी। इन संस्थानों को नोटिस जारी कर व्यवस्था को सुदृढ़ करने कहा गया था, पर संस्थानों द्वारा कोई पहल नहीं की गई। जिसके बाद प्रशासन ने सीलबंदी करने की कार्रवाई की है। प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
