बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर से होकर गुजरने वाले गोेकने नाला का संपूर्ण रूप से सीमांकन करने को कहा है। नाले की सीमा पर कई जगह अतिक्रमण की शिकायत आई है। सीमांकन के बाद नाले को पक्का बनाया जाएगा और किनारे नया सड़क विकसित जाएगा ताकि लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कलेक्टर ने घुरू में मौके पर पहुंचकर नाले के मार्ग का अवलोकन करने का प्रयास किया। सैकड़ों बेज़ा कब्जाधारियों ने अतिक्रमण कर ऊंची ऊंची दीवार खड़ी कर दिए है। जिसके कारण नाले तक पहुंचने का मार्ग बंद हो गया है। कलेक्टर ने नाले की जमीन पर खड़ी दीवार और निर्मित सड़कों को जमींदोज करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान तिफरा हाई टेक बस स्टैंड के रेनोवेशन कार्य का भी जायज़ा लिया।
उल्लेखनीय है कि घुरू में एमजीएम स्कूल के समीप कुछ लोगों ने नाले पर अवैध कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण करके उनके द्वारा प्राकृतिक नाले की दिशा ही बदल दी गई है। कलेक्टर ने आज निगम और राजस्व अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नक्शा खसरा से नाले की सीमा का मिलान किया। कई लोगों द्वारा अवैध कब्जे की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। सभी अवैध संरचनाओं को नेस्तनाबूद करने के निर्देश दिए।
00 अवैध निर्माण पर तत्काल चला बुलडोजर
कलेक्टर के निर्देश के तत्काल बाद अवैध कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई शुरू भी हो गई है। 6 जेसीबी मशीनों ने काम शुरू कर दिया। एक डेढ़ घंटे में दीवार ढहा दिए गए, सड़कें भी उखाड़ दिए गए। साथ साथ मलबा का परिवहन भी किया जा रहा है। तहसीलदार अश्विनी कंवर के नेतृत्व में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। नगर निगम का तोड़ू दस्ता और राजस्व और पुलिस बल भी उपस्थित थे।
00 बस स्टैंड के रिनोवेशन का लिया जायज़ा
कलेक्टर ने घुरू के बाद तीफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड के रिनोवेशन कार्य का जायजा लिया ।उन्होंने जहां बसें खड़ी होती हैं, वहां कीचड़ होने की समस्या को दूर करने के लिए सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेन बसेरा निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा । गौरतलब है कि नया बस स्टैंड में 120 क्षमता के दो रेन बसेरा बनाए जा रहे हैं । निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इससे कम आय समूह के यात्रियों को ठहरने की सुविधा रहेगी। कलेक्टर ने एसीपी वर्क का भी निरीक्षण किया। सेप्टिक टैंक और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की निर्देश दिए। बस स्टैंड आने जाने वाले कुछ यात्रियों से भी मुलाकात कर यात्री सुविधा की जानकारी ली।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
