बिलासपुर। रेलवे टीटीई स्टाफ के द्वारा सामाजिक सरोकारों की ओर कदम बढ़ाते हुए पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे टीटीई स्टाफ ने 101 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महती कदम उठाया है।
रेलवे में परिचालन के दौरान टिकट चेकिंग करने और यात्रियों की सुविधाओं का यात्रा के दौरान ध्यान रखने का काम करने वाले तथा अवैधानिक यात्रियों से जुर्माना वसूलकर रेलवे के राजस्व में वृद्धि करने वाले टी टीई स्टाफ ने 15 अगस्त और 23 अगस्त को खो–खो ग्राउंड और बाबू कॉलोनी में पौधारोपण किया। टी टीई स्टाफ की तरफ से कुल 101 पौधारोपण किया गया।
वृक्षारोपण अभियान में टीटीई स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष तरुण कुमार शर्मा सचिव एसके गुईन, ज्वाइंट सचिव गौरव धर दीवान, अन्य स्टाफ में राजू दास मानिकपुरी, केएन कुमार, रवि धल, ऐके खान, एचसी निकोस, शरद यादव, चंदू, रवि पटेल, ए मजूमदार, केएन जगत शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
