बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक ने अस्पतालों और मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की सुरक्षा के संबंध में बैठक ली। बैठक में इन संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में पर्याप्त CCTV कैमरा और गार्ड लगाने, हॉस्टल में रहने वाले छात्र छात्राओं को देररात तक घूमने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
बिलासपुर जिले के चिकित्सालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आयोजित इस बैठक में जिले के प्रमुख पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सालयों के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधिकारियों और चिकित्सा संस्थानों के अधिकारियों से चर्चा के बाद कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए – जिसमे
1. सभी शासकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज व हॉस्टल में सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं सुरक्षागार्ड लगाने का निर्णय लिया गया।
2. SP ने सभी से पर्याप्त संख्या में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं गार्ड की व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके अलावा संवेदशील स्थानों/क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
3. सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. में गार्ड की व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई तो जीवनदीप समिति या जिला प्रशासन निर्धारित किसी अन्य मद से निजी सुरक्षागार्ड रखने का सुझाव दिया गया।
4. SP ने रात्रि गश्त के दौरान सभी मेडिकल कॉलेज, सी.एच.सी., पी.एच.सी., जिला अस्पताल, नर्सिंग कॉलेजेस आदि चिकित्सा संस्थाओं में उपस्थित स्टाफ से खैरियत रिपोर्ट लेने निर्देशित किया गया।
5. आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने एवं नस्दीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी, एसडीओपी/सी.एस.पी. अन्य अधिकारियों, पेट्रोलिंग स्टाफ का मोबाईल नंबर अपने संस्थान के दृश्य भाग में चस्पा करके रखने के लिए कहा गया है।
6. कॉलेज/हॉस्टल में रहने वाले छात्र/छात्राओं को अनुशासित रखा जावे और अनावश्यक रूप से देर रात्रि तक घूमने पर रोक लगाई जाए।
7. हॉस्टल एवं संस्थान परिसर में असामाजिक तत्त्वों को नशा करके प्रवेश करने की अनुमति न दे। ऐसी स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें एवम् आवश्यकतानुसार पुलिस को सूचना दे।
8. कुछ पी.एच.सी./सी.एच.सी. मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के आसपास पान ठेला इत्यादि के कारण असामाजिक तत्वों के इकट्ठा होने एवं यातायात बाधित होने की बात प्रकाश में आई है। जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर निगम / पंचायत के माध्यम से उन्हें वैधानिक रूप से विस्थापित करने की प्रक्रिया करने बताया गया।
9. पूर्व में कई मामलों में संस्थानों में कार्यरत सुरक्षागार्डी द्वारा ही अपराध करने का मामला सामने आया है। अतः सभी अपने-अपने संस्थानों में कार्यरतू निजी सुरक्षा गार्डो का पुलिस वैरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करायें एवं सर्टिफाईड सुरक्षा एजेंसी से ही गार्ड हायर करें। बैठक में लिए गए निर्णयों को शीघ्र अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर के सभी चिकित्सा संस्थान और चिकित्सालय सुरक्षित रह सकें और जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
इस बैठक में उपस्थित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में उमेश कुमार कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, उमेश गुप्ता (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, पियुष तिवारी, कार्यपालिक दण्डाधिकारी (एसडीएम) बिलासपुर, श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा, उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित केंद्र बिलासपुर, भूपेन्द्र गुप्ता, रक्षित निरीक्षक, बिलासपुर, दामोदर मिश्रा, निरीक्षक, थाना प्रभारी सकरी, गोपाल सतपथी, निरीक्षक, थाना प्रभारी तारबाहर, सुम्मत साहू, निरीक्षक, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली और गुलाल सोनवानी, स.उ.नि. प्रभारी सिम्स चौकी शामिल थे। चिकित्सालयों की ओर से उपस्थित डॉक्टरों में से डॉ. रविकांत दास, सिम्स बिलासपुर, डॉ. समीर कुमार पैकरा, सहायक चिकित्सा अधीक्षक, सिम्स बिलासपुर, डॉ. रक्षपाल गुप्ता, प्राचार्य/अधीक्षक, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर, डॉ. शैलविना नंद, प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज, अपोलो बिलासपुर, डॉ. पुनीत भारद्वाज, डीन सिम्स बिलासपुर, श्रीमती दीपिका कुमार, शासकीय नर्सिंग कॉलेज बिलासपुर, डॉ. आशीष सिंह, जे.सी.एस. नर्सिंग कॉलेज लाल खदान, Mrs. Helshiba Prakash, MH नर्सिंग कॉलेज बिलासपुर, डॉ. अनीता सिंह, सहा. प्रोफेसर श्री योगेश कुमार, सहा. प्रोफेसर, नर्सिंग आयुष कॉलेज, डॉ. सुभांगिनी तिवारी, प्राचार्य, जी.एन.एम.टी.सी. बिलासपुर, श्रीमती आर. सेन्कथीर सेल्वी, प्राचार्य संदीपनि एकेडमी मस्तूरी, डॉ. राना के. वर्गेश, डीन न्यू होराईजोन डेन्टल कॉलेज सकरी, डॉ. प्रमोद तिवारी, सी.एम.एच.ओ. बिलासपुर, डॉ. स्वतंत्र श्रीवास्तव, न्यू होराईजोन कॉलेज सकरी, डॉ. अनिल गुप्ता, एम.डी. सिविल सर्जन, बिलासपुर सहित अन्य प्रमुख चिकित्सकगण मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
