बिलासपुर। कोपरा के राशन दुकान में सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव का एक पंच बिना थंब लगाए चावल लेना चाहता था। मना करने पर दो लोगों ने मिलकर सरपंच की पिटाई कर दी। सरपंच ने हिर्री थाने में इसकी शिकायत की है।
मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी सूर्यवंशी ग्राम पंचायत का सरपंच है। गांव में राशन दुकान का संचालन पंचायत ही कर रहा है। हमेशा की तरह कल 23.08.2024 को शाम करीबन 6.30 बजे पंचायत भवन के बरामदा में बैठकर उचित मुल्य की दुकान में राशन बटवा रहा था। उसी समय गांव के दुर्गेश यादव एवं विष्णु यादव राशन दुकान में पहुंचे। दुर्गेश यादव बिना अंगूठा लगाये चांवल ले जा रहा था। जब सरपंच ने बिना अंगूठा लगाये चांवल ले जाने पर आपत्ति की तो दुर्गेश यादव ने मुझे तुम कौन होते हो मना करने वाला कहते हुए अश्लील गाली गलौच की। जान से मारने की धमकी देते हांथ में रखे बांस के डंडे से तथा विष्णु यादव हांथ मुक्का से मारपीट की है। मारपीट की इस घटना में सरपंच के सिर, मुंह, बायां गाल में चोट लही है। मारपीट करते देख सरपंच का लड़का अर्जुन सूर्यवंशी बीच बचाव किया है। घटना के वक्त मौके पर दीपक यादव, प्रदीप सूर्यवंशी समेत कई लोग उपस्थित थे। सरपंच के रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 115 (2), 296, 35(5), 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
