बिलासपुर। बिजली विभाग के अभियंता संघ की आमसभा कोरबा में आयोजित की गई। आमसभा में सभी ने पुरानी पेंशन योजना और पारिवारिक पेंशन की बहाली समेत कई मांगों पर प्रस्ताव पारित किया गया।
आज दिनांक 24.08.24 को अभियंता संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन कोरबा पश्चिम में किया गया। जिसमें अभियंताओं के विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में की। आमसभा में अभियंताऔं के सबसे ज्यादा ज्वलंत मुद्दों में पुरानी पेंशन स्कीम के साथ पारिवारिक पेंशन की बहाली, चतुर्थ वेतनमान, प्रोग्रामर विंग तथा रसायन विंग को टेक्निकल भत्ता, रात्रि कार्य भत्ता, 2013 बेच का हायर पे से जुङी विसंगति समेत कई अन्य मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। आमसभा में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी ने एकमत से पुराने ग्रेडींग प्रणाली को वापस लागू करने पर सहमति जताया और सबने समर्थन किया। अभियंता संघ के सदस्यों द्वारा अभियंता संघ के कर्मठ कार्यकर्ता राकेश शर्मा का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर अभियंता संघ के प्रांतिय अध्यक्ष राजेश पाण्डेय तथा प्रांतिय महासचिव मनोज वर्मा के विशेष मार्ग दर्शन में पुरे छत्तीसगढ से आए केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्यो ने, छत्तीसगढ के विभिन्न क्षेत्रो से आए क्षेत्रीय सचिवों, आंचलिक सचिवों एवम आम सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
