बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड में शराब की बोतल तोड़कर युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाले कोई और नही बल्कि हम प्याले थे। घटना के पहले सभी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। घटना रविवार की रात करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
तारबाहर पुलिस के अनुसार सीएमडी कालेज के पास चंदुआभाठा निवासी राहुल सिंह निजी संस्थान में काम करता था। रविवार की रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैण्ड गया और वहां पर दोस्तों के साथ बैठकर वह शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवक गाली गलौज करने लगा। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच एक युवक ने शराब की बोतल तोड़ा और राहुल के गले को रेत दिया। इसके बाद उसने सीने पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौकै पर ही मौत हो गई। हत्या कि खबर से चौक में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस पहुंची वहां लोगों की भीड़ लग गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक राहुल की मृत्यु हो चुकी थी। तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाल रही है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
