बिलासपुर। फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले ही सरेंडर कर चुका है।
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि युवती ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 01.04.2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू पिता रामफल साहू उम्र 42 साल साकिन वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैण्ड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर एवं मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया है। रामायण साहू ने उसे और उसकी सहेली कोरबा निवासी को फिल्म इण्डस्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। फिर रात्रि में उसने अपने साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने के बहाने से घुसे। पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तब रामायण साहू ने पीडिता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। पीडिता घटना दिनांक 01.04.2022 को ही थाना रिपोर्ट करने आ रही थी तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू एवं बबलू दोनों ने पीडिता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया और तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे। इस दौरान पीडिता 03 माह की गर्भवती हो गई। पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में आरोपी रामायण साहू ने दिनाक 23.11.2022 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले का फरार आरोपी बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तूरी एव मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व० नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन बस स्टेण्ड के पास वार्ड क० 4 गस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ०ग० का पता तलाश किया जा रहा था। जिन्हे आज 26.08.2024 को उनके घर में दबिश देकर पकडा गया है। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया और 26.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी
01. बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तुरी बिलासपुर
02. मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन मस्तुरी बस स्टैण्ड के पास थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
