बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कई गंभीर खामियां पाई गई। एक स्कूल में अभी तक हिंदी की पढ़ाई शुरू नही हुई है लिहाजा शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक दूसरे स्कूल में हिंदी और संस्कृत दोनो विषय की पढ़ाई शुरू नही हुई है और अधिकारियों ने केवल नोटिस थमाकर पल्ला झाड़ लिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद अपना रिपोर्ट सौंप दिया है। रिपोर्ट के अनुसार शा.पू.मा.शाला अमतरा छात्र – छात्राओं की दर्ज संख्या 52 है और प्रधान पाठक सहित 05 शिक्षक कार्यरत है। यहां का अध्यापन कार्य भगवान भरोसे चल रहा है। शिक्षको का आना जाना भी अपनी मर्जी से चल रहा है। यहां पर शिक्षक श्यामरतन कौशिक को हिंदी पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन स्कूल खुले ढाई महीना होने जा रहा है हिंन्दी की पढ़ाई तक शुरू नही हुई है। बच्चे अभी तक हिंदी की किताब तक नहीं खोले है। यही कारण है कि कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा विजय तिवारी प्रधान पाठक सह संकुल समन्वयक, छत्रपाल स्वर्णकार शिक्षक एल.बी. एवं लक्ष्मेन्द्र सोनवानी शिक्षक एल.बी. को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह शा. हाईस्कूल लोफंदी 3 का है। यहां कक्षा 9वीं एवं 10वीं में संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू नही हुई है। यही नहीं हिन्दी विषय में भी कक्षा 9वीं (अ) में पाठ 1 तक, 9वीं (ब) में पाठ 02 तक कक्षा 10वीं में हिन्दी विषय का अध्यापन नही कराया गया है। और तो और इस स्कूल में अभी तक टाइम टेबल तक नहीं बना है। कौन सा शिक्षक किस विषय को पढ़ाएगा ? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। यहां शासन से प्राप्त वाटर कुलर को अभी तक नही लगाया गया है। वाटर कूलर अभी तक सील पेक स्थिति में कार्यालय के भीतर रखा हुआ है। इस संबंध में प्राचार्य को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने सेजेस कोनी एवं प्राथमिक शाला कोनी का भी निरीक्षण किया गया। प्राचार्य को कक्षा अध्यापन के साथ प्रयोग कार्य भी संचालित करने निर्देशित किया गया है। जिन विषयों में कक्षा अध्यापन पीछे है उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किया गया है। प्राथमिक शाला कोनी में शैक्षिक प्रगति पर ध्यान देने एवं साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
