कृष्ण भक्तों ने शराब के नशे में मचाया उत्पात, हुज्जतबाजी के बाद फाड़ी पुलिस की वर्दी, 10 लंपट गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर में पुलिस के साथ झूमा झटकी करने वाले 10 लंपट युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शराब के नशे में धुत्त होकर DJ के साथ रैली निकाली थी। पुलिस ने DJ को भी जप्त कर लिया है।

दिनांक 26/08/2024 को आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार थाना क्षेत्र में रात्रि पेट्रोलिंग करने शासकीय वाहन से रवाना हुये थे। इसी दौरान शिकायत मिली कि गाधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे को तेज आवाज में बजाकर डॉस कर रहे हैं। मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है। तब रात्रि करीबन 11:00 बजे थाना रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके में जाकर डीजे बंद करने की समझाईस दी। लेकिन समिति के अध्यक्ष अमित नेताम व उनके साथियों ने DJ बंद करने के बजाए पैट्रोलिंग स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं झूमा झटकी करने लगे। यही नहीं पत्थर से पेट्रोलिंग वाहन में तोडफोड करने लगे। जिससे दोनों आरक्षको को चोट लगी एवं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद थाने से अतिरिक्त बल पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया। तब तक आरोपीगण वहां से भाग गए।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(IPS) के निर्देश पर तुरंत रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति के नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के कुछ वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों, आयोजनकर्ताओं की पहचान की गई। इसके बाद तत्काल टीम भेज कर 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। घटना के दौरान प्रयुक्त डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के तहत जप्त किया गया है। आरोपियों/अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपीयो की तलाश पुलिस की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी :-
1. आदित्य सोनी पिता स्व.अजय सोनी 23 वर्ष
2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा 23 वर्ष
3. शुभम सिंह पिता स्व. छत्रपाल सिंह 28 वर्ष
4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम 23 वर्ष
5. पुन्नी यादव/राघव पिता मुन्ना यादव 27 वर्ष
6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर 24 वर्ष
7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास 18 वर्ष
8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन 23 वर्ष
9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा 24 वर्ष, 10. एक अपचारी बालक, सभी निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधि.(पुलिस) श्रीमति नुपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह, उनि. कमलेश कुमार बंजारे, सउनि पवन सिंह, आर. सुनील कोरी का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *