बिलासपुर। मिनी बस्ती जरहाभाठा में पुलिस ने एक महिला को नशीली दवा, इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से 755 नग टेबलेट और 23 नग इंजेक्शन जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27/08/2024 के सुबह 07:50 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा में एक महिला ऐमन कोसले एक सफेद रंग के प्लास्टिक की पन्नी में नशीली दवा एवं नशीली गोली लेकर बेच रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया तो पुलिस रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के कब्जे से (1) 23 नशीली एम्पुल BUPRENORPHINE injection IP 0.3mg/ml, Nirazepam 05 पत्ता प्रत्येक में 20 गोली 20X5-100 नग व 03 छोटा पत्ता प्रत्येक में 10 नग गोली 10X3-30 कुल 130 नग गोली, Alprazolam Tablets L.P. 0.5mg 07 पत्ता प्रत्येक में 75 गोली 75X7= 525 नग एवं बिकी रकम नगदी 1250 रूपये बरामद किया। आरोपी महिला ऐमन कोसले निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ धारा 21, 22 NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।मामले में सहयोगी सृष्टि कुर्रे उर्फ मोटी निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा फ़रार है।
00 जप्त नशीली एम्पुल :- BUPRENORPHINE injection IP 0.3mg/ml कुल 23 एम्पुल, Nirazepam 05 पत्ता प्रत्येक में 20 गोली 20X5= 100 नग व 03 छोटा पत्ता प्रत्येक में 10 नग 10X3=30 कुल 130 नग नशीली गोली, Alprazolam Tablets I.P. 0.5mg 07 पत्ता प्रत्येक में 75 गोली 75X7= 525 नग नशीली गोली तथा नगद बिक्री रकम 1250 रूपये।
नाम आरोपिया- ऐमन कोसले पति मनोज कोसले उम्र 36 साल साकिन मिनीबस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. एवं सृष्टि कुर्रे ऊर्फ मोटी निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
