बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश के बाद स्कूल – कालेज के आसपास के पान ठेलों में कार्रवाई शुरू हो गई है। तहसीलदार और निगम के अधिकारियों ने इंजीनियरिंग कालेज और यूनिवर्सिटी के आसपास के ठेलों से तंबाखू, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी जब्त की है।
कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा टीएल में दिए गए निर्देशों पर एसडीएम , तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। कल टीएल की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पताल के 100 मीटर के आसपास के पान ठेलो को हटाया जाए। इसी कड़ी में बिलासपुर तहसीलदार अतुल वैष्णव ने राजस्व, नगर निगम, पुलिस के संयुक्त दल के साथ शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी के परिसर से लगे हुए कुल 8 दुकानों में तंबाखू संबंधित पदार्थों की जब्ती की और सभी दुकानदारों को समझाइश देते हुए दुकानों को सील किए जाने की कार्यवाही की गई। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर इसकी समीक्षा टीएल की बैठक में करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
