बिलासपुर। मुख्यमंत्री के जनदर्शन में मामला आने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने RI को निलंबित कर दिया है। RI ने पटवारी रहते हुए एक किसान की जमीन दूसरे के नाम कर दिया था। मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई की है। तखतपुर तहसील के आरआई बेलपान सुरेश कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया है। श्री ठाकुर सकरी तहसील के बेलमुंडी में पटवारी रहने के दौरान एक किसान की जमीन की हेराफेरी किया था। पीड़ित किसान अरविंद कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को 8 अगस्त को आयोजित जनदर्शन में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी से बटवारे के तहत 3.92 हेक्टेयर जमीन उन्हें मिली थी। मेरे नाम से इस जमीन का अलग से पर्चा था, में बिलासपुर में रहता हूं। यदा कदा गांव जाता था। वर्ष 2021 में पिताजी के निधन उपरांत पटवारी ने उनके छोटे भाई के साथ साजिश रचकर जमीन उनके नाम कर दिया। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से काफी अनुनय विनय करने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ। आखिरकार थक हारकर वे रायपुर में मुख्यमंत्री से जनदर्शन कार्यक्रम में मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में प्रारंभिक रूप से दोषी पाए जाने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज एक आदेश जारी कर तत्कालीन पटवारी बेलमुंडी सुरेश कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भू अभिलेख शाखा बिलासपुर रखा गया है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
