बिलासपुर। गोकने नाला के उद्गम से लेकर संगम तक का सीमांकन करने के लिए कलेक्टर अवनीशशरण ने जंबो टिम बनाई है। इस टिम में तहसीलदार, आरआई और कई पटवारियों के अलावा निगम के इंजीनियर को शामिल किया गया है। पीछले दिनों हो कलेक्टर ने नाला के दोनो तरफ बेजा कब्जा को देखते हुए सीमांकन कराने का निर्णय लिया था।
सीमांकन के लिए दो टिम बनाई गई है। एक टिम का प्रमुख सकरी तहसीलदार अश्वनी कंवर करेंगे और इस टिम में सात सदस्य रहेंगे तो दूसरी टिम का प्रमुख सकरी में ही पदस्थ नायब तहसीलदार रूचिका अग्रवाल करेंगी। इस टिम में 8 सदस्य रहेंगे। 15 दिन के भीतर सीमांकन रिपोर्ट कलेक्टर के सामने पेश किया जाएगा। पहली टीम में तहसीलदार के अलावा आरआई अखिलेश साहू, धारा वर्मा, पटवारी रवि केशर, मनमोहन सिंह, सन्नी सिंह के अलावा निगम मानचित्रकार जुगल सिंह को शामिल किया गया है। जो ग्राम घुरू और अमेरी स्थित गोकने नाला जमीन का सीमांकन करेगी। दूसरी टिम में नायब तहसीलदार के अलावा आरआई अमित गुप्ता, होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी सहदेव वर्मन, लक्ष्मीनारायण कुर्रे, संतोष कौशिक के अलावा निगम इंजीनियर हितेष मक्कड़ और पटवारी हरीश जैन को रखा गया है। दूसरी टीम ग्राम सकरी, उस्लापुर, हाफा, जोंकी में गोकने नाला पर काम करेगी। पिछले शनिवार को ही कलेक्टर अवनीश शरण ने निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ घूरू स्थित एमजीएम के पास गोकने नाला का निरीक्षण किया था। इस दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार अश्वनी कंवर को भी तलब किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार को गोकने नाला पाटकर बहाव को बदलने पर नाराजगी जाहिर की थी। मौके पर कोटवारी जमीन और श्मशान भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जाने पर आपत्ति किया था। तहसीलदार को उन्होंने तत्काल बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। आदेश मिलने के बाद निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम की चार JCB लगी और श्मशान की भूमि समेत कोटवारी जमीन से बेजा कब्जा हटा दिया गया। साथ ही गोकने नाला के बहाव क्षेत्र को पूर्व वत बनाये रखने का दिन भर अभियान चलाया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने तहसीलदार को उद्गम से लेकर संगम तक गोकने नाला का एक महीने के अन्दर सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। साथ ही गोकने नाला पाटकर बनाए गए एमजीएम स्कूल को नोटिस जारी करने को कहा।
00 एमजीएम स्कूल को नोटिस
कलेक्टर के आदेश पर गोकने नाला की जमीन पर काबिज एमजीएम स्कूल प्रबंधन को तहसीलदार अश्वनी कंवर ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से प्रबंधन को समस्त दस्तावेज के साथ तीन दिनों के अन्दर उपस्थित होने के लिए कहा है। उपस्थित नहीं होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
