बिलासपुर। DJ संचालको के विरूध्द पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बुधवार की रात वाहन सहित वाहन सहित 4 बुफर, 12 बाक्स, 8 लाईट और 8 बेस जप्त किया है। साथ ही पुलिस ने सभी संचालकों को गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार 28.08.2024 को थाना सिविल लाईन में सूचना मिली कि 27 खोली के पास सिविल लाईन, तालापारा पीपल चौक में कृष्ण जन्माष्टी मटकी फोड में लोगो के द्वारा अधिक आवाज में डी. जे. बजा रहे है। सुचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कडे निर्देश के बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना स्तर पर अलग अलग टीम बनाकर 27 खोली के पास सिविल लाईन, तालापारा पीपल चौक से वाहन सहित दो डी. जे जप्त किया गया। डी.जे. संचालक कृष्ण कुमार साहू पिता हर प्रसाद साहू उम्र 23 साल निवासी कोसमा थाना जरहागांव 2- शैलेन्द्र महिलांगे पिता शंकर महिलांगे उम्र 21 साल निवासी तालापारा थाना सिविल के द्वारा बिना परमिशन के तेज आवाज में डी.जे. साऊण्ड बजाते पाये जाने पर दोनो डी.जे. संचालक से 04 बुफर, 12 बाक्स, 08 लाईट 08 नग बेस 01 नग जनरेटर व पीकप वाहन क्र. CG 28 H 4116 वाहन माजदा कमॉक सीजी- 10 एसी- 4030 को जप्त कर डी.जे. व डी. जे. संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
जप्ती सामग्री – 04 बुफर, 12 बाक्स, 08 लाईट 08 नग बेस 01 नग जनरेटर व पीकप वाहन क्र. CG 28 H 4116 · वाहन माजदा कमॉक सीजी- 10 एसी – 4030
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
