बिलासपुर। शुक्रवार को जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक होगी। बैठक में सभी विभाग के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा पिछली बैठक में लिए गए निर्णय पर भी विचार मंथन होगा। जिला पंचायत के सदस्य पिछले कई बैठक में फदहाखार में हुए फेंसिंग घोटाले का मामला उठा रहे है। हर बार जांच के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया जाता है। लेकिन अधिकारी जिला पंचायत में लिए गए निर्णय को गंभीरता से नहीं ले रहे है। वन विभाग के अधिकारी जिला पंचायत के सदस्यों को टिम में शामिल नहीं करना चाहते यही कारण है कि कमेटी हो नही बना रहे है। उनको डर है कि सदस्य मौके पर जाकर जांच करेंगे तो रेंजर को बर्खास्त करना पड़ेगा।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 अगस्त दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जानकारी एवं समीक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग क्रं. 01 एवं 02 ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्याें की जानकारी एवं समीक्षा, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, क्रेडा विभाग, बीज निगम के अंतर्गत सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा, शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, समग्र शिक्षा विभाग अंतर्गत योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, जिला व्यापान उद्योग एवं खादीग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत लक्ष्य एवं योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, वन विभाग, वन विकास निगम एवं सामाजिक वानिकी द्वारा चल रहे कार्यो की जानकारी एवं समीक्षा, समाज कल्याण एवं जिला पुनर्वास विभाग की जानकारी एवं समीक्षा, रीपा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना तहत संचालित योजनाओं की जानकारी एवं समीक्षा, स्वच्छ भारत योजना की जानकारी एवं समीक्षा एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
