

बिलासपुर। खुलेआम चाकू दिखाकर आतंक मचाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चाकू जप्त कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.08.2024 को सूचना मिली कि डीपूपारा तालाब के पास सार्वजनिक जगह पर एक व्यक्ति हाथ में एक तलवारनुमा धारदार चाकु लेकर लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना तरबहार स्टाफ मौके पर पहुचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। आरोपी खिलेश यादव उर्फ गौरव यादव पिता रूपेश यादव सा. डीपूपारा थाना तारबाहर जिला बिलासपुर के कब्जे से एक नग धारदार तलवारनुमा चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम आरोपी :- खिलेश यादव उर्फ गौरव यादव पिता रूपेश यादव उम्र 20 वर्ष सा. डीपूपारा थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि गणेश राम महिलांगे आर. मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 27, 2026ट्रेन की टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, चलती – फिरती काउंटर से ले सकते है टिकट
बिलासपुरNovember 27, 2026तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोने के गहने, कौन है वो भक्त… और क्या करते है … पढ़े खबर…
बिलासपुरNovember 27, 2026सिंदूर की मर्यादा, छठ पूजा की आस्था से खिलवाड़, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
