बिलासपुर। पुलिस ने हत्या करने की नियत से कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी घायल युवक से पुरानी रंजिश रखता था और मौके की तलाश में था।
मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र बघेल ने 26.08.2024 को मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25.08.2024 की रात अपने साथी विजय और अनिल के साथ मो० सा० में क्लीन कोल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड गतौरा से ड्यूटी कर लौट रहा था। रास्ते में रेल्वे ओवरब्रिज गतौरा के पास सुरेश पाल निवासी ढेका थाना तोरवा मिला और तुम मुझे डीजल चोरी का इल्जाम लगवाकर काम से निकलवाये हो कहकर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसके बायें हाथ में गंभीर चोट लगी है। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ०ग० अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मस्तूरी निरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर दबिश देकर पकड़ लिया। आरोपी सुरेश पाल द्वारा घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी एव मोटर सायकल को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। इसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 गिर० आरोपी का नाम
सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ ग)
Author Profile

Latest entries
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
