बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.) का पंचम दीक्षांत समारोह 31 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 100:30 बजे प्रारंभ होगी। यूनिवर्सिटी कैंपस में समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। 30 अगस्त को समारोह का रिहर्सल किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी के सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलपति ए डी एन बाजपाई ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा होंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति, आचार्य डॉ. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
श्री बाजपाई ने बताया कि इस समारोह में सत्र 2022-23 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 64 विषयों में विद्यार्थियों को कुल 92 स्वर्ण पदक दिये जायेंगे। जिनमें 28 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। पी. एच.डी के 48 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। सभी संकाय में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 35291 है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 30.08.2024 को दोपहर 12:00 बजे दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा। जिसमें पी. एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
प्रदेश में यह प्रथम ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें 02 से 10 मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्राविण्य सूची प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए वाटरप्रूफ डोम विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है।
समारोह में उपाधियों की संख्या (प्रथम स्थान प्राप्त के अतिरिक्त शेष) महिला 380 पुरुष 197 (कुल 577), पीएचडी उपाधियों की संख्या महिला 33 पुरुष- 15 (कुल 48), शिक्षण विभाग में अध्ययनरत् ऐसे 4 निर्धन छात्र जिन्होंने विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है, उनको Poor and Merit Scholarship के अंतर्गत रु. १०००/- (प्रति छात्र) प्रदाय किया जायेगा।
00 संक्षेप में मेडल और उपाधियों की जानकारी
01 यक्षांत समारोह के प्रथम सत्र में कुल 82 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जायेगा जिसमें एक दिव्यांक छात्रा भी सम्मिलित है।
02 प्रथम सत्र में ही 48 पीएच.डी. धारकों को भी उपाधि प्रदत्त किये जायेंगे।
03 दीक्षांत समारोह के द्वितीय सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त डिप्लोमाधारी के अतिरिक्त शेष छात्र-छात्राओं को कुल 577 उपाधियां प्रदत्त की जाएगी।
04 दीक्षांत पूर्वाभ्यास दिनाक दिनांक 30.08.2004 को दोपहर 1 बजे आयोजित है। इस हेतु स्वर्ण पदक धारक एवं पीएच की धारकों को प्रातः 10 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
