बिलासपुर। मिशन हॉस्पिटल की जमीन में आधी रात को बलात कब्जा करने का प्रयास किया गया है। CCTV फुटेज में कब्जा करने वालों तस्वीर सामने आने के बाद जयदीप रोबिनसन और नितिन लॉरेंस के खिलाफ सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नजूल शाखा के RI मयकमणी दुबे ने सिविल लाइन थाने में जुर्म दर्ज कराया है की जयदीप रॉबिनसन, नितिन लॉरेंस और एक अन्य ने 28 अगस्त की रात मिशन हॉस्पिटल कैंपस में घुसकर बलात कब्जा करने का प्रयास किया है। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए CCTV कैमरा को भी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जबकि सभागायुक्त के द्वारा नजूल शीट नम्बर 14 प्लाट नम्बर 21/1 एंव 20 क्षेत्रफल क्रमशः 382711 वर्ग फूट एंव 40500 फूट पर न्यायालय आयुक्त बिलासपुर के प्र.क्र. 89/अ-20 (1) / 2023-24 में आदेश दिनांक 23.08.2024 के तहत् वाद भूमि पर स्थगन पारित किया गया है। वर्तमान में यह प्रकरण न्यायालय आयुक्त बिलासपुर संभाग में विचाराधीन है। इस आदेश के अनुसार उक्त भूमि में अवैधानिक/ अप्राधिकृत गतिविधी, स्वरूप में परीवर्तन, नवीन निमार्ण, कोई भी व्यक्ति या संस्था नही कर सकता है। राजस्व विभाग द्वारा नगर पालिक निगम के माध्यम से उक्त स्थगन के निरीक्षण के लिए 22.08.2024 को 02 नग सी सी टी व्ही कैमरा लगाया गया था। जयदीप रॉबिनसन, नितिन लॉरेंस ने उस कैमरे तार को दिनांक 28.08.2024 को रात्रि 1 बजे तोडकर नुकसान पहुंचाया है। बिजली बन्द कर वाद भूमि पर चार नग नवीन बोर्ड / फैलेक्स लगा दिया। जो कि संभाग आयुक्त के पारीत आदेश का उलंघन है। लगे हुये बोर्ड में नितिन लारेन्स, जयदीप राबिन्सन का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने RI मयक मणी दुबे के रिपोर्ट पर नितिन लारेन्स, जयदीप राबिन्सन के खिलाफ धारा 324, 329, 3 (5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
