दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मौत को लेकर दो तरह की बाते सामने आ रही है। एक में दोनों दोस्त साइकिल पर ट्रैक पार कर रहे थे तभी ट्रेन आ गई और उन्हें टक्कर मार दी। दूसरा ये भी आ रहा है की दोनों ट्रैक पर बैठकर मोबाइल ही गेम खेल रहे थे तभी ट्रेन आ गई।
मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पीछे का है। घटना 31 अगस्त की देर शाम साढ़े 7 से 8 बजे के आसपास की है। रात 8 बजे RPF से फोन आया था। जिसमे बताया गया कि दुर्ग दल्लीराजहरा रेलवे ट्रेक में 2 लड़कों की क्षत-विक्षत लाश पड़ी हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को टुकड़ों में बरामद किया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान पूरण कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू (14 साल) निवासी सरस्वती कुंज बेस्ट रिसाली और वीर सिंह पिता हरदीप सिंह (13 साल) निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि दोनों लड़के मोबाइल वीडियो गेम खेलते थे। घर में डांट पड़ने के दौरान मोबाइल लेकर बाहर निकल जाते और एकांत स्थानों पर जाकर गेम खेलते रहते थे। अब दोनो की मौत सायकल से रेलवे ट्रैक पर करते समय हुई है की ट्रैक में बैठकर मोबाइल खेलते समय हुई है यह जांच के बाद सामने आएगी। पुलिस जांच कर रही है कि क्या परिवार ने दोनों को अधिक डांट नहीं दिया, जिससे वे सुसाइड कर गए। पुलिस हादसे के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
