बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। जिसमे पहला 2 सितंबर यानी कल है। इसके अलावा महानवमी और गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसमें पोला 02 सितंबर सोमवार, महानवमी 11 अक्टूबर शुक्रवार और गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 01 नवंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बैंक और कोषालय पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। कल सोमवार को पूरे प्रदेश पोला का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर घरों बैलों की पूजा की जाएगी। साथ ही ठेठरी, खुरमी जैसे परंपरागत पकवान बनाए जाएंगे।
दरअसल, यह त्योहार कृषि आधारित पर्व है। वास्तव में इस पर्व का मतलब खेती- किसानी, जैसे निंदाई-रोपाई आदि का कार्य समाप्त हो जाना है। बैल किसानों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। किसान बैलों को देवतुल्य मानकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन बैलों को सजाकर उनकी पूजा करते हैं। इसके साथ ही इस दिन ‘बैल सजाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाता है। पोला त्योहार मनाने के पीछे ऐसी मान्यता है कि अगस्त माह में खेती-किसानी का काम समाप्त होने के बाद इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती है यानी धान के पौधों में इस दिन दूध भरता है। इसीलिए यह त्योहार मनाया जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
