बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्मशान घाट में जलती चिता के सामने तंत्र साधना का मामला सामने आया है। एक महिला तांत्रिक और एक पुरुष तांत्रिक एक लड़की और लड़के की तस्वीर लेकर तंत्र क्रिया में लगे हुए थे। तभी मोहल्ले के यूवक मुक्तिधाम में घुसकर तांत्रिकों को जमकर ठुकाई कर दी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो लोग जलती चिता के पास तांत्रिक क्रिया करते हुए पाए गए है।मामला सिरगिट्टी स्थित मुक्तिधाम का है। जहां उज्जैन से आए दो तांत्रिक तंत्र क्रिया कर रहे थे। उनके पास युवक और युवती की तस्वीर भी थी। उन्हीं पर वे तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। तांत्रिकों में एक महिला भी शामिल थी। मुक्तिधाम में आसपास के लोगों को मुक्तिधाम में कुछ लोगों को संदिग्ध उपस्थिति दिखाई दिया। पहले लोगों ने पता किया की आखिर हो क्या रहा है। जब चुपके से पास जाकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए और डर के मारे उल्टे पांव भाग आए। इसके बाद मोहल्ले के कई लोगों को इकट्ठा किया गया और सैकड़ों की संख्या में मुक्तिधाम में घुस गए। सब डर रहे थे लिकिन किसी अनहोनी की संभावना को देखते हुए तंत्र क्रिया को बाद कराना भी जरूरी था। लिहाजा लोगों ने हिम्मत करके तांत्रिकों से पूछताछ शुरू कर दी और तंत्र क्रिया रोकने के लिए कहा। लेकिन संतोष जनक जवाब नही मिलने पर ग्रामीणों ने पुरुष तांत्रिक की ठुकाई शुरू कर दी और महिला तांत्रिक मार खाने के डर से किनारे खड़ी हो गई। जमकर पिटाई करने के बाद स्थानीय लोगों ने तांत्रिकों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
