रायपुर। SECL के बड़े अधिकारी और एक संयुक्त कंपनी CBI के रडार में आ गए है। 6 करोड़ 10 लाख 26 हजार 141 रुपए की गड़बड़ी के मामले में CBI ने कई लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। अधिकारी के ऊपर आरोप है कि एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है।
सीबीआई ने SECL के दो सीनियर अधिकारियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। तत्कालीन कोलियारी सर्वेयर जामपाली ओपन कास्ट माइन (ओसीएम) रायगढ़ क्षेत्र और एक निजी कंपनी के साझेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप और तलाशी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीनियर सर्वेयर, (तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर), जामपाली ओपन कास्ट माइन (ओसीएम), रायगढ़ क्षेत्र (छत्तीसगढ़) और एक निजी निर्माण कंपनी के साझेदार सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह आरोप लगाया गया है कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिलासपुर ने जामपाली ओसीएम (ओपन कास्ट माइन) रायगढ़ क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के प्रबंधन/प्रभारी अभियंता के निर्देशानुसार ओवर बर्डन (ओबी) हटाने, इसकी संबद्ध गतिविधियों और गारलैंड ड्रेन के लिए मिट्टी के काम के लिए भारी अर्थ मूविंग मशीन (एचईएमएम) को काम पर रखने के काम के लिए निविदा जारी की। यह काम दो निजी निर्माण कंपनियों के संयुक्त उद्यम को दिया गया।
यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी सीनियर सर्वेयर (तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर), जामपाली ओसीएम, रायगढ़ क्षेत्र ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके एक अन्य आरोपी (मृत घोषित), एक निजी कंपनी के मालिक और एक अन्य निजी निर्माण कंपनी के साझेदार (आरोपी) के साथ आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होकर ओबीआर (ओवरबर्डन रिमूवल) मात्रा के रिकॉर्ड में हेराफेरी की। इस फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर एसईसीएल को 6, 10, 26, 141/-(लगभग) रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। अधिकारी ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के इरादे से ही संयुक्त उद्यम कंपनियों को अधिक भुगतान किया है। सीबीआई द्वारा आज जिला उमरिया (मध्य प्रदेश) और रायपुर (छत्तीसगढ़) में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इसके पहले भी CBI ने SECL के कई अधिकारियों के यहां पिछले दिनों जांच की थी। इसके बाद से SECL के भ्रष्ट अफसरों में हड़कंप मच गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
