दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 15 मिनट में लूट लिए 5 करोड़ के गहने, संचालक पर कट्टे की बट से हमला

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक ज्वेलरी शॉप से 5 करोड़ रुपए के सोने की लूट हुई है। लुटेरों ने दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसे और संचालक पर कट्टे की बट से हमला किया और गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूटकर ले गए। वारदात के बाद लुटेरे बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले है।

मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसे और कट्टा दिखाकर संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद लुटेरों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला कर दिया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी गहनों को बैग में डालकर बाइक से फरार हो गए। लुटेरों ने पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। लुटेरों ने पूरी घटना को 15 मिनट के अंदर अंजाम दिया। लुटेरों के भागने के बाद संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बलरामपुर SP राजेश अग्रवाल समेंत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी है। हर आने जाने वालों को तलाशी ली जा रही है।

दुकान का संचालक राजेश सोनी वार्ड क्रमांक-8 के पार्षद भी हैं। बताया जा रहा है की रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है। वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का काम उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *