

बिलासपुर। सुदनपारा कोटा में रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 2500 किलो से अधिक महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया है। आरोपी विनोद मरावी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा जिला में अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा सुदनपारा कोटा में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी विनोद मरावी पिता स्व लक्ष्मण मरावी उम्र 40 वर्ष पता सुदनपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है। इस दौरान शराब बनाने हेतू प्लास्टिक के केन में छुपाकर रखे गए करीब 2500 किलोग्राम से अधिक महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्टीकरण किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्रा आ रविन्द्र मिश्रा, आर. भोप साहू , संतोष श्रीवास, अजय सोनी, ओंकार नेताम, महिला आरक्षक दिपिका लोनिया का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
