बिलासपुर। कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सरेंडर करने की तैयारी में था। तैय्यब के खिलाफ दो लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप है और कई महीने से फरार था।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तैय्यब हुसैन और अकबर खान ने सकरी निवासी अमित नागवंशी और चांटीडीह निवासी रजब को इतना प्रताड़ित किया की दोनो ने आत्महत्या कर लिया। चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2022 को अपने घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमे अकबर और तैय्यब के प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात लिखा था। घटना के बाद उसके बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन और कांग्रेस नेता अकबर खान पर जमीन के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखाया था। पुलिस ने जनवरी 2024 में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इसी तरह सकरी थाना क्षेत्र के सिद्धांत नागवंशी ने भी आत्म हत्या कर लिया था। उसके परिजन ने तैय्यब और अकबर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते जुए शिकायत की थी। इन दो मामलों के अलावा अकबर और तैय्यब पर सिविल लाइन थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इन सभी मामलों में दोनो फरारी चल रहे थे। बीच में अकबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। इस बीच तैय्यब को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। लेकिन आज वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस को पता चलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
