बिलासपुर। सायबर थाना पुलिस ने ऑन लाइन ठगी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक 71 साल के बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया और 54 लाख रुपए ठग लिए।
मिली जानकारी के अनुसार जयसिंह चन्देल पिता स्व. भागवत सिंह चन्देल उम्र-71 पता-बी207 अज्ञेय नगर सि. लाईन बिलासपुर (छ.ग.) को अज्ञात लोगों 24.06.2024 को फोन किया और पोर्नाग्राफी वीडियो अपलोड करने, मनीलॉड्रिंग के प्रकरण में फंसाने के धमकी देकर 54,30,000/- रुपये की ठगी की। लिखित रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को साइबर थाने की पुलिस ने विवेचना में लिया गया। सायबर क्राईम पोर्टल में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित किया गया, एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा तकनीकी जानकारी ली गई। जिसके आधार पर हरियाणा एवं राजस्थान के संदेहियो द्वारा ठगी करने की जानकारी मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी रेंज सायबर बिलासपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम उत्तर प्रदेष, दिल्ली, हरियाणा, एवं राजस्थान के लिये रवाना किया गया। विशेष टीम ने एक सप्ताह तक संदेहियों का लोकेशन लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिसमे संदेही विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा), अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) एवं निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर पूछताछ किया गया। संदेहियों ने बताया कि अपने आप को इडी का अधिकारी बताकर, डरा धमका कर तथा झांसे में लेकर पीड़ित के साथ ठगी की और ठगी की राशि को बायनेंस के माध्यम से यूएसडीटी करेंसी में बदलकर उपभोग करना बताया।
आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त आरोपियों द्वारा पेश 05 नग मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपियों को अपराध से अवगत कराकर विधिवत मौके पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर बिलासपुर लाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :-
1.विजय पिता ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 07 ढ़ाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा)
2.अमित जालप पिता राजेन्द्र जालप उम्र 23 वर्श निवासी वार्ड नम्बर 08 शादुलशहर थाना शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान)
3. निखिल पिता रमेशचंद्र सैनी उम्र 18 वर्ष निवासी सरस्वती नगर म.न. 33बी श्रीगंगानगर थाना सदर जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान)
सम्पुर्ण कार्यवाही में उमेश कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, चिरंजीव कुमार्र का विशेष योगदान रहा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
UncategorizedMarch 31, 2026संपत्ति के लालच में सगे भाई, भतीजे, भांजे और साले ने करा दी लेखपाल की हत्या, पुलिस ने 11 आरोपियों और 4 नाबालिग को किया गिरफ्तार
