बिलासपुर। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एo आईo सीo टीo ईo) नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दिनांक 17 /09 /2024 से दिनांक 28 /09 /2024 तक द्विसप्ताहिक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एo आई o सी o टी o ई o मान्यता प्राप्त सभी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के लिए अनिवार्य है। इंजीनियरिंग की संस्थाओं में छात्र – छात्राएं विभिन्न विचारोँ, पृष्ठभूमियों एवं सोच के साथ प्रवेश लेते हैं अतः छात्र छात्राओं का संस्था के नए वातावरण के साथ सही तालमेल स्थापित करना एवं उनमे एक सकारात्मक सोच का विकास करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
आज कार्यक्रम के दूसरे दिन बी टेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को प्रथम वर्ष के समस्त शिक्षकों द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगषालाओं में भ्रमण कराया गया। जिससे कि वे महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित समस्त अकादमित एवं गैर अकादमिक गतिविधियों को व्यापक रूप से समझ सकें।
द्वितीय सत्र में प्रो मनेश मंडावी, सहायक प्राध्यापक, रसायन विभाग द्वारा सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों विषय पर व्याख्यान दिया गया जिसमे प्रो मांडवी ने नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को जीवन में सफलता एवं आनंद की प्राप्ति हेतु जरूरी मानवीय मूल्यों का महत्व समझाते हुए इन मूल्यों का अपने अंदर विकास किये जाने के सम्बन्ध में बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अंत में अश्वनी सोनार निदेशक, मेरिडियन स्टडीस द्वारा छात्र-छात्राओं को GRE, TOEFL, IELTS परीक्षाओं मे सफलता प्राप्त करने के बारे मे जानकारी दी गई जो कि विदेशों मे उच्च शिक्षा मे प्रवेश के लिए आवश्यक होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने उक्त परीक्षाों में उत्तीर्ण होने के उपरान्त उच्च अध्ययन हेतु मिलने वाले छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो रेशम कुमार डहरीया थे।
उक्त इंडक्शन कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ बी एस चावला के कुशल मार्गदर्शन, डॉ जी एस सिंह, डॉ अवनीश उपाध्याय तथा प्रो आर. के. डहरिया के साथ साथ समस्त प्रथम वर्ष प्राध्यापकों के सफल समन्वयन एवं संस्था के सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
