बिलासपुर। प्रधान पाठक के साथ गाली गलौज करने वाला शिक्षक एलबी को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक गायब रहकर उपस्थिति पंजी में दस्तखत करने दबाव बनाता था। तहसीलदार तखतपुर की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने आज निलंबन आदेश जारी कर दिया है। मामला तखतपुर ब्लॉक के मिडिल स्कूल निगारबंद का है। निलंबित किए गए शिक्षक का नाम भोलादेव ध्रुव है।
संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने 17 सितंबर को अवगत कराया कि तहसीलदार तखतपुर के द्वारा 13 सितंबर 2024 को शा.पू.मा.शाला निगारबंद वि.ख. तखतपुर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया कि भोलादेव ध्रुव शिक्षक एल.बी.12 सितंबर से बिना सूचना के संस्था से अनुपस्थित है। संस्था के प्रधान पाठक ने तहसीलदार तखतपुर को जानकारी दी कि श्री ध्रुव दो-तीन दिन में एक बार स्कूल आते हैं और बेक डेट पर हस्ताक्षर कर देते हैं। प्रधान पाठक निगारबंद के मना करने अवकाश दर्ज करने या प्रश्नवाचक चिन्ह लगाने पर श्री ध्रुव अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हैं। श्री ध्रुव 18 जुलाई 2023 से 25 जुलाई 2023 तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे। प्रधान पाठक के द्वारा अवकाश दर्ज किये जाने पर दिनांक 26 जुलाई 2023 को श्री ध्रुव के द्वारा प्रधान पाठक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की गई। श्री ध्रुव पूर्व में भी दिनांक 24 जुलाई 2016 से 10 अगस्त 2016 तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे हैं और इनका उक्त दिवसों का अवैतनिक भी किया गया है। श्री ध्रुव का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम-9 के तहत भोलादेव ध्रुव, शिक्षक एल.बी. शा.प्रा.शाला निगारबंद वि.ख. तखतपुर जिला-विलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता हैं तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
