बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने दो शिक्षको को निलंबित कर दिया है। इन शिक्षकों पर अपने सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने, मारपीट करने का आरोप है। इनके खिलाफ मिली शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार पोलेश्वर यादव, सहा० शिक्षक एलबी० प्राथ०शाला बिजौर वि०ख०बिल्हा के खिलाफ गंभीर शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच कराने पर पता चला कि पोलेश्वर यादव स्कूल में काम करने वाले सफाई कर्मचारी के साथ मार-पीट करता है। पढ़ाना लिखाना छोड़कर गप-शप करते है। यही नहीं उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ भी मारपीट किया था। इसके अलावा स्कूल और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ झूठी खबर फैलाता था। जिससे स्कूल की छवि खराब होती थी। तरह तरह की बात करते थे। पीछले दिनों एसएमसी अध्यक्ष को धमकी भी दिया था। कुल मिलाकर था शिक्षक, लेकिन गुंडागर्दी और लोफरगिरी करता था। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई और अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पूष्टि होती है। पोलेश्वर यादव सहायक शिक्षक एलबी का यह कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग०सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान प्राचार्य शा० उ० मा० शा० सीपत में वे अपनी उपस्थिति देंगे। उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
इसी तरह श्रीमती ममता सोनी, सहा०शिक्षक एलबी० प्राथ०शाला बिजौर वि०ख० बिल्हा के खिलाफ भी प्राप्त शिकायत मिली थी। जिसकी जांच कराने पर श्रीमती ममता सोनी, सहा०शि० एलबी० ने अपने पदीय कर्तव्यों के विपरीत संस्था अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्वहार करने की बात सामने आई है। साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी शिकायत की पूष्टि हुई है। श्रीमती ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी का कृत्य पदीय गरिमा के
विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
श्रीमती ममता सोनी, सहा. शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा० शा० मस्तूरी रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
