बिलासपुर। पांच साल की बच्ची को थप्पड़ मारने पर आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। प्राचार्य को निलंबित करने का प्रस्ताव भी लोक शिक्षण संचालनालय को भेज दिया है। इसके अलावा BEO मस्तूरी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर ने विद्यालय में अपने बहन के साथ आई हुई 5 वर्षीया बालिका को थप्पड़ मारा तथा बुरी तरह से डांट लगाई गई, जिससे बालिका भयभीत हो गई। इस प्रकार बिना कारण जाने अबोध बालिका के साथ सख्त व्यवहार किया जाना पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने पर कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा तत्काल प्रभारी प्राचार्य को पद से मुक्त करते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने हेतु आदेशित किया है। संबंधित चितरंजन कुमार राठौर प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता के निलंबन का प्रस्ताव भी संचालक लोक शिक्षण रायपुर को अनुशंसा सहित भेजा गया है। मस्तूरी विकासखंड में इस प्रकार की घटना लगातार होने से यह स्पष्ट होता है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन का शिक्षकों पर नियंत्रण नहीं है। अतः शिव राम टंडन प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रभार से मुक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी का प्रभार ईश्वर प्रसाद सोनवानी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एरमशाही को दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्पष्ट कहा है कि विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
