बिलासपुर। पेट्रोल पंपों में जन सुविधा के लिए बनाए गए टॉयलेट की दुर्दशा को लेकर संभागायुक्त भड़के हुए है। उन्होंने कलेक्टरों को पत्र लिखते हुए कहा है कि टायलेट की साफ सफ़ाई नही होती, नल की टोंटी टूटी हुई है, टायलेट का दरवाजा बंद नही होता। पंप संचालकों से इसे व्यवस्थित कराने के लिए कहा है।
कमिश्नर महादेव कावरे ने पेट्रोल पंपों में आम जनता के उपयोग के लिए बने टॉयलेट की नियमित साफ सफाई और रख रखाव सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र भी लिखा है। संभागायुक्त ने जारी पत्र में कहा है कि जिलों में भ्रमण और निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि पेट्रोल पंपों में जन सुविधा के लिए बनाये गये टायलेट की रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था, दरवाजे ठीक से बंद नहीं होने व नल के टोटी टुटे हुए पाये गये हैं। कहीं कहीं पानी की नियमित आपूर्ति भी बाधित होना पाया गया। इसलिए जिलों में स्थित सभी पेट्रोल पंपों का अधिकारियों से निरीक्षण करा कर पंप मालिकों से इस व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु समुचित निर्देश प्रसारित करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
