

बिलासपुर। शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन गर्मजोशी के साथ मनाया। वृद्धाश्रम में फल और मिष्ठान्न का वितरण किया तो मंदिरों में भंडारे लगाए। इस दौरान श्री अग्रवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
रविवार को शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भाजपा कार्यालय से लेकर विधायक अमर अग्रवाल के निवास तक जन्मदिन की बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। शहर की सड़कें उन्हे बधाई संदेश देने वाले बैनर, पोस्टर और झंडे से पटे हुए थे।भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल ने कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के बीच अमर अग्रवाल का जन्मदिन मनाया। यहां के वृद्धो से केक कटवाकर फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास श्री राम रसोई में अमर अग्रवाल के जन्म दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां दिनभर का भोजन दक्षिण मंडल के पदाधिकारी के द्वारा रखा गया और सकड़ों लोगों ने भोजन प्राप्त किया। यहां पर भोजन के साथ-साथ फल एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल का गजमाला से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिका पुरे, जुगल अग्रवाल, अमरजीत दुआ, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, मोनू रजक, साहिल कश्यप, अभिषेक राज, नीरज वर्मा, परेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, गणेश रजक, सचिन कहारवार, केदार खत्री, शिव पटेल, श्रीमती शोभा कश्यप, मीणा गोस्वामी, मीनाक्षी रिंकू सिंह, रीना गोस्वामी, दीपशिखा यादव, संध्या चौधरी, आशा निर्मलकर, कविता वर्मा, चंद्रिका साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अमर अग्रवाल के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
