राजनांदगांव। जिले के जोरातराई गांव में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर में सभी लोग बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में तेंदू पेड़ के पास रुके थे, तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरी।
मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है। बताया जा रहा है की स्कूली बच्चे अर्धवर्षिक परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे, तभी बारिश होने लगी। स्कूली बच्चे और कुछ ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में रुक गए, वही पर एक तेंदू का पेड़ भी था। तभी तेज चमक और गरज के साथ अचानक पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे।
00 मृतकों और घायलों के नाम
रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल, मनगटा
01 परस साहू पुत्र लूणकरण साहू, मनगटा
02 शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू, मनगटा
03 पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा
04 नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर, जोरातराई
05 चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
06 अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू, जोरातराई
07 रमेश नेताम निवासी जोरातराई घायल
00 4-4 लाख की सहायता राशि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि मंजूर की है। इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
