बिलासपुर। चाकूबाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोखंडी में एक राय होकर चाकू बाजी करने वाले एक नाबालिग सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सकरी में धारा 296 (1), 152, 351(2), 118(1), 118(2), 191(2), 191(3) बी एन एस एवं 25,27 आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर उम्र 30 वर्ष निवासी लोखंडी ने दिनांक 10/9/24 को रात्रि में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह ग्राम लोखंडी में रोड किनारे होटल का व्यवसाय करता है। रात्रि करीब 10:45 बजे एक्टिवा सवार तीन लड़के उसके घर के सामने का दरवाजा जोर-जोर से खटखटा रहे थे। उनके पिता राजकुमार निर्मलकर बाहर निकले तो आरोपियों ने होटल का समान मांगा। रात होने से सामान देने से मना किया तो एक्टिवा सवार तीनों लड़कों ने उनके पिता राजकुमार निर्मलकर को मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब बीच बचाव करने पर तीनों लड़कों ने उनके साथ और पिता के साथ गाली गलौज किया और मारपीट की। इसके बाद धमकी देते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को साथ लेकर तलवार, लाठी, डंडा आदि से लैस होकर फिर से आ गए और उनके साथ और पिता राजकुमार निर्मलकर से मारपीट कर चोट पहुंचाया और भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना सकरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई तथा धुरीपारा मंगला निवासी आरोपी 1 राहुल यादव पिता जनक राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी धूरी पारा मंगला 2. राहुल पटेल पिता राजू पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी धूरी पारा मंगला 3. ओम कालेश्वर उर्फ गोदाला विश्वकर्मा पिता नेतराम विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष शांति चौक मंगला 4.आकाश रजक उर्फ भाचा पिता गणपत रजक उम्र 20 वर्ष निवासी शांति चौक मंगला बिलासपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। तो प्रार्थी एवं पिता से विवाद होने के कारण एक राय होकर मंगला से लोखंडी जाकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार नुमा धारदार हथियार एवं डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। एक आरोपी का उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, चोला राम पटेल, आरक्षक विनेंद्र कौशिक, रवि शंकर सिरो, सत्यार्थ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
