

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिले में गाय और बैलों को रेडियम बेल्ट बंधा जा रहा है। इसकी शुरुआत कोटा ब्लाक से हुई है जहां ढाई सौ आवारा मवेशियों में बेल्ट लगाया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशु प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र में आवारा पशुओं के गले में रेडियम की बेल्ट बांधी गई। मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले पशुओं के गले में तहसीलदार कोटा के नेतृत्व में पशु विभाग , नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा कोटवारों की टीम ने कोटा नगर व आसपास क्षेत्रों के लगभग 250 आवारा पशुओ के गले में रेडियम की बेल्ट पहनाई। पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट होने से सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। आपको बता दे कल ही हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी करके आवारा मवेशियों के संबंध में जवाब देने के लिए कहा है। इसके बाद से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को मवेशियों के सींग में रेडियम पोलिस और रेडियम बेल्ट लगाने के लिए कहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
