रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में पुलिस ने कोकीन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ये ड्रग्स हिलाचल प्रदेश से लाकर यहां सप्लाई करता था। बताया जा रहा है की रायपुर के कई रईसजादे उसके नियमित कस्टमर है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कमल विहार सेक्टर 04 चौक ऑक्सिजोन के पास से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रैकेट के आरोपी शुभम सोनी, अभिषेक साहू एवं सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, 02 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया हैै। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में लगातार बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों से भी एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाय चैन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अभिषेक साहू द्वारा बताया गया कि आर्यन ठाकरे नामक व्यक्ति द्वारा उसे हिमांचल प्रदेश से लाकर माल सप्लाई करता था। जिस पर टीम के सदस्यों ने आरोपी आर्यन ठाकरे की लगातार पतासाजी की जा रही थी। तभी उसे थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नरईया तालाब के पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स (कोकीन) के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने एम.डी.एम.ए ड्रग्स को हिमांचल प्रदेश से लाना बताया गया है। इसके बाद आरोपी आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स जप्त किया गया। जप्त ड्रग्स की कीमत खुले बाजार में लगभग 10,00,000/- रूपये बताई जा रही है। आरोपी से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आर्यन ठाकरे पिता महेन्द्र ठाकरे उम्र 20 साल निवासी विकास विहार कॉलोनी थाना डी.डी.नगर रायपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
