बिलासपुर। सीपत पुलिस ने समान ढोने के लिए पिकप बुकिंग करके लूट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीच जंगल में गाड़ी रुकवाकर ड्रायवर से मारपीट की पिकप लूटकर भाग गए। आरोपियों ने लूट की पिकअप से सागौन लकड़ी की तस्करी और आरामिल में उसे बेचा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजन महरा पिता संतोष महरा उम्र 20 साल निवासी डबरीपारा हरदीबाजार दीपका कोरबा ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.2024 को हरदीबाजार से दो व्यक्ति पानी टंकी एवं सीमेंट भरकर ग्राम जेवरा ले जाने के लिए पीकप बुक कराया था। बुकिंग के अनुसार युवकों ने हरदीबाजार में पानी टंकी सिंटेक्स खरीदकर गांडी में लोड कराया इसके बाद हरदीबाजार से बोईदा ले जाकर 5 बोरी सीमेंट लोड कराया। समान लोड करने के बाद रात्रि में ग्राम सोंठी के जंगल में ले जाकर सौच जाने के बहाने गाड़ी रुकवाई और जंगल अंदर से अपने 3-4 साथियों को लेकर आया। इसके बाद गाडी से उतार कर उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर जंगल के अंदर ले गए। वहां उसका मोबाईल फोन और 220 रूपये नगदी रकम को लूट कर मुझे धक्का देकर जंगल में छोड दिया। फिर सभी लोग पीकप को लेकर भाग गये। रात्रि में दो किलोमीटर पैदल चलकर एक घर वाले से मोबाईल फोन मांगकर घटना की जानकारी रिस्तेदारों को दिया। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप क्रमांक 439/2024 धारा- 309(4), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने घटना की जांच करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों एवं लूटे गये पिकप की पता साजी गंभीरता से करने के लिए कहा। टिम ने सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी सहायता से संदेही ऋषि कुमार पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 39 साल, जानू कोशले पिता स्व. सनद कुमार कोशले उम्र 20 साल दोनो निवासी बांधपारा चंदनिया, थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग से लूट के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। दोनो हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पहले तो गुमराह किया, लेकिन कडाई से पुछताछ करने पर अपने 5 अन्य साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले में धारा 310(2) बीएनएस जोड़कर कर तीन आरोपियों से लूटे गये पिकप वाहन, 120 रूपये नगदी रकम, एक मोटर सायकल, लकडी काटने वाला आरा जप्त किया गया हैं। इसके अलावा सात नग सागौन लकडी का गोला अकलतरा के नुरूटाल आरामील से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. ऋषि कुमार पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 39 साल साठ बांघपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग
02. जानू कोशले पिता स्व. सनद कुमार कोशले उम्र 20 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग
03. नागराज पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 24 साल साकिन बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग।
बरामद संपत्ति-
1. पीकप क्रमांक एमपी 18 जेड सी 3368
2. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 ए 7398
3. 07 नग सागौन लकडी का गोला
4. नगदी 120/- रुपए
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र आर परमेष्वर सिंह, आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाष जगत का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
