बिलासपुर। लड़के – लड़कियों का एक ग्रुप नशे में धुत्त होकर कोरी डेम जा रहे थे। रास्ते में कुछ मनचलों के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान एक लड़के ने चाकू चला दिया। पुलिस को सक्रियता से सभी लड़के – लड़कियों की पिकनिक थाने में ही मनी, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर के बिगड़े नवाबों का शौक भी अजब गजब है। आधी रात में लड़के और लड़कियां का एक ग्रुप बाइक से कोरी डेम जा रहे थे। सभी लड़के लड़कियां शराब के नशे में धुत्त थे। इसी दौरान पेंडारी निवासी कुछ मनचले लड़को ने उनपर कमेंट्स पास कर दिया। इसके बाद कुछ दूर जाकर गनियारी में दोनो ग्रुप के बीच विवाद शुरू हो गया। फिर वहाँ से सभी आगे बढ़े और 24 कैरेट होटल कोटा के पास दोनों ग्रुप के लड़के लड़कियों में पहले गलौच हुई फिर जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच लड़कियों के साथ गये एक लड़के ने चाकू निकालकर एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे उसे चोट लगी। चाकूबाजी के बाद सभी वहां से भाग गए। इधर चोटिल यूवक थाने में शिकायत कर दी। तत्काल पुलिस की टिम सक्रिय हुई और आगे जाकर युवक युवतियों को पकड़ लिया और सभी को थाने ले आए। पीड़ित यूवक के रिपोर्ट पर चारों लड़के लड़कियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 190, 191(2), 191(3), (5) तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इन धाराओं के तहत 10 वर्ष से अधिक सजा का प्रावधान है। फिलहाल मौज करने निकले लड़के लड़कियों की रात थाने में ही गुजरी और आज उन्हे न्यायालय में पेस किया जाएगा।
00 नाम आरोपी
1. शुभम लहरे साकिन विद्या नगर थाना सिविल लाइन
02. हर्ष थाना तारबहार
03.भूमिका थाना तारबहार
04.पायल थाना सकरी
05.पूजा थाना सिरगिट्टी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
