बिलासपुर। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु समेंत कई राज्यों में गांजा सप्लाई करते थे। इनकी गिरफ्तारी कुछ दिन पहले 1 क्विंटल गांजा के साथ जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था उनकी निशानदेही पर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 13/09/2024 को रतनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को एक क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। ndps अपराध में end-to-end investigation कर गांजा के मुख्य सप्लायर को पकड़ने का निर्देश पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (ips) ने दिया गया था। इस निर्देश के परिपालन में आरोपी राजेश शर्मा से विस्तृत पूछताछ कर उनकी निशानदेही व टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर गांजा सप्लायर के उड़ीसा के गजपति ज़िला में होने की जानकारी मिली। उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर SDOP कोटा ने थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में एक टीम तत्काल उड़ीसा रवाना किया। स्थानीय उड़ीसा पुलिस की मदद से ग्राम बीरकोट जिला गजपति के दुरुस्त एवं पहुँचविहीन जंगली इलाक़े में पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स के साथ गांजा तस्करों के ठिकाने पर दबिश दी गई और दो मुख्य अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर नीलांचल बेहरा और विक्रम पात्रो को पकड़ने में सफलता मिली। उनसे पुछताछ करने पर 10-12 दिन पूर्व राजस्थान के राजेश शर्मा के पास लगभग 01 क्विंटल गॉजा 34,000 रुपए में बेचना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. निलांचन बेहरा पिता कृष्ण बेहरा उम्र 28 वर्ष
2. विक्रम पात्रो ऊर्फ गॉधी पिता ईश्वर पात्रो उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी बिरीकोट थाना अड़भा जिला गजपति ओड़िशा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
