बिलासपुर। नगर निगम कमिश्नर, SDM, CSP सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी आधीरात काऊ कैचर लेकर सड़क पर निकले। आवारा मवेशियों को हटाने के लिए जो व्यवस्था की गई है उसका निरीक्षण किया। जहां मवेशी दिखे उसे पकड़कर सड़कों से हटाया गया।
कलेक्टर अवनीश शरण ने सड़क दुर्घटना में हो रही पशुओं की मौत की रोकथाम के लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कल 27/9/24 को जिले के सभी एसडीएम की बैठक लेकर अप्रिय घटना रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए। जिसके परिपेक्ष्य में कल रात 10 बजे से निगम आयुक्त अमित कुमार, एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी, सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार, सीएसपी उमेश गुप्ता, नायब तहसीलदार राहुल साहू, मैनेजर एनएचएआई, संयुक्त संचालय पशु विभाग ने सड़को पर उतरकर आवारा मवेशियों को हटाने संबन्धित किए गए उपायों का निरीक्षण किया। उन्होंने हाई कोर्ट रोड, तोरवा रोड, मोपका, कोनी, सेंदरी आदि सड़कों का निरीक्षण किया। टीम के साथ काऊ कैचर भी था। सड़कों पर मवेशी मिलने पर उन्हें हटाया गया।कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण के लिए तहसीलदारों, थाना प्रभारियों, निगम व पशु विभाग के अधिकारियों का रोस्टर तैयार किया गया। इस पहल से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की संख्या में कमी आई है, इससे निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और गौ वंश की सुरक्षा का नया मार्ग प्रशस्त होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
