बिलासपुर। साइबर ठगों ने शहर के दो लोगों को अपना शिकार बना लिया है। ठगों ने एक महिला को कस्टम ऑफिसर बताकर 62 लाख तो एक व्यक्ति को CBI ऑफिसर बताकर 16 लाख 50 हजार रुपए का चूना लगा दिया है। फिलहाल शिकायत के आधार पर साइबर थाने में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27.09.24 को मित्र विहार कॉलोनी लिंक रोड ने विशाखा दे ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके साथ 61 लाख 93 हजार 720 की ठगी हुई है। अपने रिपोर्ट में महिला ने बताया कि 12.09.24 को इसके मोबाईल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और अपने आप को मुम्बई पार्सल ऑफिस का ऑफिसर बताया और बताया कि एक बुक्ड पार्सल जिसे मुम्बई से दुबई के लिये बुक किया गया था वह पार्सल कैंसल हो गया है। पार्सल में पुलिस वर्दी, ए.टी.एम. कार्ड और कीटामीन नामक ड्रग्स मिला है जिसे मुम्बई कस्टम डिपार्टमेंट ने जप्त कर लिया है। उस अज्ञात व्यक्ति ने गिरफ्तारी का भय दिखाया और विभिन्न प्रकार के नारकोटिक्स एवं मनी लांड्रिंग के मामले में नाम नाम आने की बात करते हुए डर दिखाया। इसके बाद उसने ऑनलाईन मध्यम से 61,93,720 रू ठग लिये। रिपोर्ट पर सायबर थाना बिलासपुर में धारा 318(4), 3(5) BNS एवं IT एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में ले लिया है।
इसी तरह एक दूसरे मामले में विवेकानन्द नगर तोरवा निवासी नीरज कुमार सिंह ने 14.09.24 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13.09.24 को इसके मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति में फोन किया और अपने आप को मुम्बई सी.बी.आई. ऑफिसर बताया। कथित CBI ऑफिसर ने उसके ऊपर ह्यूमन ट्रैफिकिंग व मनी लाॅड्रिंग का केस होने की जानकारी दी। यही नहीं केस से संबंधित कई प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी रबर स्टाम्प लगाकर व्हाट्सएप में डाला। फिर उसके विरूद्ध गंभीर मामला दर्ज होने एवं गिरफ्तार होने का भय दिखाकर कुल 16,50,047 रू ऑन लाइन ले लिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सायबर थाना बिलासपुर में धारा 318(4), 3(5) BNS एवं IT एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
