बिलासपुर। क्रिकेट एकेडमी के आड़ में बच्चों के अभिभावकों से ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने बच्चो का नेशनल टिम में सलेक्शन कराने के नाम पर 70 लाख रुपए की ठगी की थी। इसके बाद फरार हो गई थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की 10.01.23 को राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड महामाया विहार ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 में प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था। जिसका कोच सन्नी दुआ था और डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ था। उनके द्वारा बच्चों को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने का झांसा देकर बच्चों एवं अभिभावकों से नगदी रकम लेते है। ऐसा ही झांसा देकर उनसे भी पैसा लिया गया और खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लख रुपए लिए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन खुशबू सिंह लगातार फरार चल रही थी। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। तभी तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस पास देखा गया है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पुजा कुमार भापुसे को अवगत कराया गया। तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश मिलने पर मौके से खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार कर लिया। आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नाम आरोपिया खुशबू सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 27 साल निवासी जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के सामने थाना सिविल लाइन बिलासपुर
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी तोरवा, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू, आरक्षक अजय शर्मा, महिला आरक्षक इफरानी, फूल कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
