बिलासपुर। होटल सिल्वर ओक के बार में रविवार रात जमकर बवाल हुआ है। DJ में डांस के दौरान हुई धक्का मुक्की का विवाद इतना बढ़ा की लड़कों के बीच चाकूबाजी हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है।
रविवार की रात होटल सिल्वर ओक में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान होटल के बार में लड़के लड़कियां नशे में धुत्त होकर डांस कर रहे थे। देर रात तक पार्टी और डांस चल रही थी इसी दौरान धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद युवकों के बीच विवाद हो गया और लड़के बार के अंदर ही एक दूसरे को पीटने लगे। युवकों के बीच विवाद होते देख बार के बाउंसर भी आ गए। उन्होंने कुछ युवकों को बाहर करने की कोशिश की। लेकिन बाद विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते उनके बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इस चाकूबाजी में अमितेश कारे और राहुल डाहिरे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। सिल्वर ओक बार में हुई चाकूबाजी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने कामेश और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की मामले में आयुष मेहता नाम के एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार वह घटना में शामिल नहीं था। जबकि बार में बवाल और चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज के साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है। सीसीटीवी वीडियो में युवक बार में डांस करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में आयुष मेहता नाम युवक चाकूबाजी के बाद भागता हुआ दिखाई दे रहा है। आयुष भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घायलों के साथी निलेश राय की रिपोर्ट पर 115(2), 118(1), 296, 3(5), 351 (2) भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
